गोंडा।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की है। 2250 नए सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।
जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि इस समय संगठन पर्व भाजपा पार्टी चला रही है। 50 प्राथमिक सदस्य बनने वाले भाजपा पार्टी कार्यकर्ता जो नरेंद्र मोदी एप्लीकेशन पर ऑनलाइन ₹100 की रसीद ले ली है। वो पार्टी के सक्रिय सदस्य है। जिला समीक्षा समिति के समक्ष सभी आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उनके अनुमोदन के पश्चात यह सूची जारी की गई है।
आगामी संगठन चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। गोरखपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह को गोंडा के संगठन चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया है।जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि शनिवार को जिला कार्यालय पर आगामी संगठन चुनाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।कार्यशाला में जिले के चुनाव अधिकारी सहित सभी मंडलों के चुनाव अधिकारी,सह चुनाव अधिकारी एवं सक्रिय सदस्य मंडल के सहयोगी मौजूद रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे व नीरज मौर्य को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।संगठन चुनाव में उन्हीं को दायित्व दिया जाएगा जो भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं।बूथ अध्यक्ष से लेकर ऊपर के सारे दायित्वों के लिए भाजपा का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।20 नवंबर तक सभी बूथों की बूथ समितियां गठित कर दी जाएगी।जिले में अबतक ऑनलाइन/ऑफलाइन मिला कर 3 लाख से ज्यादा सदस्य बनाया गया है।

