इटियाथोक,गोण्डा।जनपद के इटियाथोक के हरैया झूमन गांव निवासी भाजपा नेता की पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी एक शिक्षक वीरेंद्र पाल पारिवार वालों के साथ मिलकर भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। भाजपा नेता अश्वनी जायसवाल ने बताया कि गांव के ही वीरेंद्र पाल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। वीरेंद्र पाल गांव के ही सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। अश्वनी का आरोप है कि रविवार को अपनी बाइक से वह पूजा का समान लाने गया था।

उनके साथ उनका साथी विपिन भी था, जब वह सामान लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में वीरेंद्र ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इस हमले में वह बाइक समेत नीचे गिर गये और चोटिल हो गए। उनकी दबंगई का वीडियो बनाने लगे तो आरोपियों ने उनके बाइक व मोबाइल को तोड़ दिया। शनिवार रात को भी आरोपी शिक्षक वीरेंद्र पाल ने उनके साथ गली गलोज की थी। दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष इटियाथोक शेषमणि पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

