गोंडा।शहर के मालवीय नगर में ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण कुंज मंदिर के पुजारी महंत बाबा दुर्गा दास का अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके पार्थिव शरीर को राधा कृष्ण मंदिर लाया गया। मृत्यु की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों की मंदिर में जमा होने लगे और उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला श्रद्धांजलि दी।
रंजीत बाबा ने बताया कि राधा कृष्ण कुंज मंदिर के महंत बाबा दुर्गादास 59 वर्ष के थे। उनकी तबीयत अचानक खराब होने से उनको निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पार्थिव शरीर मंदिर पर लाया गया। जहां लोगों की भारी तादाद में भीड़ लग गई। लोग उनका अंतिम दर्शन करने शहर के पुरानी सब्जी मंडी होते हुए चौक भारत मिलन चौराहा पीपल चौराहा गुड्डू मल चौराहा होते हुए पुणे पुरानी हनुमानगढ़ राधा कृष्ण मंदिर ले जाया गया। जहां मंदिर प्रांगण में उनकी समाधि दी गई। और महंत बाबा दुर्गादास के भाई रंजीत बाबा के लड़के कृष्ण दास को अपना उत्तराधिकारी मृत्यु से पहले नियुक्त कर गए थे । उनकी मृत्यु पर गोंडा सांसद के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, राजेश राय चंदानी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, रामगोपाल साहू, महेश नारायण तिवारी, सभासद अलंकार सिंह, रवि सोनी, संतोष सोनी, संदीप मल्होत्रा, अरुण कुमार, सूरज तिवारी एडवोकेट, शिवप्रसाद तिवारी एडवोकेट व भारी तादाद में महिलाएं शामिल रहीं।

