गोंडा।इस आधुनिक युग में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसकी कदम चूमती है। यह शब्द जैनस इनीशिएटिव्स के डॉ० पंकज कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ का कहना है कि मध्यम वर्गीय परिवार या गरीब परिवारों के लिए एक अच्छे स्कूल में पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। यह छात्रवृत्ति उन जरूरतमंद बच्चों को दी जाती है, जो पढ़ने में अच्छे व कमजोर वर्ग से आते हैं। पैसों की कमी से प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। संस्था ने 12वीं पास छात्रों को ₹12000 सालाना स्कॉलरशिप दिया जाता है। इसी के अंतर्गत शनिवार को एम्स इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 140 बच्चों ने प्रतिभाग लिया।
डॉ० आलोक अग्रवाल ने कहा इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना कि वे अपनी आगे की पढ़ाई और बेहतर ढंग से कर सके। एम्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक डा० अभय श्रीवास्तव ने कहा कि कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत मनुष्य का असली धन होता है। बिना कठिन परिश्रम के सफलता पाना असंभव है। बच्चे इस स्कॉलरशिप के महत्व को समझें और अच्छी पढ़ाई कर उच्च पद पर अग्रसर हो। आगे चलकर वह भी ऐसे किसी जरूरतमंद की हेल्प करें। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा की इस दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसी का कदम चूमती है। भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रंजन शर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है। सच्चे लगन, धैर्य और मेहनत के बल पर ही सफलता संभव है। छात्रवृत्ति की इस परीक्षा को सफल बनाने में आशीष श्रीवास्तव का अहम रोल रहा है।

