पंश्याम त्रिपाठी
गोण्डा।वैष्णवी इन्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान में अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते रोशनदान तोड़कर दुकान में घुसकर नगदी व सामान उड़ा लिए। जिससे पुलिस गस्त की कलई खुल गई,इसके पहले भी चोर कई घरों को निशाना बना चुके है।लेकिन पुलिस के हाथ चोरो तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवां कस्बा अन्तर्गत गौराचौकी- मसकनवां मार्ग पर स्थित वैष्णवी इन्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान पर शनिवार सुबह दुकानदार ने दुकान का शटर खोला और दुकान के अन्दर घुसा तो देखा कि दुकान की अन्दर के तीन दरवाजे टूटे हुए हैं।और दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है।
दुकान मालिक बद्री गुप्ता के दुकान में रखा टिललू पम्प मोटर,चेक वाल,सिंक व नगदी सहित तमाम समान गायब थे।सूचना डायल 112 को दी। घटनास्थल पर डायल 112 व मसकनवां चौकी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान की जांच की। और मौके पर चौकी प्रभारी मसकनवां तेज नारायण गुप्ता ने बारीकी से जांच की।प्रतिष्ठान के मालिक बद्री प्रसाद गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ छपिया थाने में तहरीर दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि अज्ञात चोरो के विरुद्ध तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

