इमरान अहमद
गोण्डा।शनिवार को डीएम नेहा शर्मा ने शहर के जानकीनगर स्थित भुतहा तालाब का पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तालाब के चारों ओर लगी झाड़ियां व पौधों को अच्छे से साफ करके तालाब का सौन्दर्यीकरण करने का निर्देश भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों को दिया है।
शहर में स्थित जानकीनगर के भुतहा तालाब का जल्द ही होगा कायाकल्प डीएम ने तालाब का सौन्दर्यीकरण करने का संज्ञान में लेते हुए शनिवार को सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम को लेकर भुतहा तालाब का निरीक्षण करने पहुंची। तालाब को देखते ही कहा कि इस तालाब के चारों तरफ पहले सफाई करायें। उसके बाद तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार सौन्दर्यीकरण किया जाय। जिससे यहां के लोगों को सुबह शाम घूमने व बैठने के लिए एक अच्छा स्थान तैयार हो सके। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ने पूरी कार्य योजना बनाकर तैयारी की है, जल्द ही कार्य शुरू होगा। और शहर में स्थित भुतहा तालाब एक अच्छा स्थान बनकर तैयार होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब की चारों तरफ से अच्छी सफाई कराकर एक व्यवस्थित रूप से सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाय।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार देवेंद्र कुमार,जिला भूमि संरक्षण अधिकारी,लेखपाल हितेश तिवारी समेत जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

