गोंडा।शिक्षा क्षेत्र मनकापुर कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में बुधवार को स्वच्छता अपनाओ बीमारी दूर भगाओ व संचारी रोग से बचाव विषय पर चित्र कला, निबंध लेखन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।लक्ष्मी,संध्या,पूनम,संगीता,माधुरी,अर्चना,रूमा,करन,ताज मोहम्मद,संजू,नंदनी,रूबी,अंशिका भारती,रोशनी भारती,कुसुम,उन्नति,पूनम,क्रान्ति,अंशू,चांदनी,दीपक,अमन,आकाश समेत तीन दर्जन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने चित्र कला में रूबी, नन्दनी व लक्ष्मी संयुक्त रूप से प्रथम,संजू,उन्नति व पूनम संयुक्त रूप से द्वितीय तथा संगीता भारती तृतीय स्थान पर रही।प्राथमिक स्तर पर साकिरा प्रथम,करन द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रही।निबंध लेखन में ताज मोहम्मद प्रथम,पूनम द्वितीय व संजू तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंशिका मौर्य प्रथम,संजू द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रहीं।छात्र-छात्राओं ने लिखा वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे संचारी रोगों दूर भगाएंगे,हम सब ने यह ठाना है संचारी रोग को भगाना है,स्लोगन का अपने चित्रकला व निबंध लेखन में प्रमुखता से स्थान दिया।
इस मौके पर यूनीसेफ ऐक्शन एड की नूरजहां शाह,प्रधानाध्यापक आलोक कुमार भारती,शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया,शताब्दी वर्मा,अरुण कुमार सिंह,पूनम वर्मा,देवेन्द्र प्रताप,सुरेश कुमार,अमर ज्योति,चित्रावती मौर्य,अनुराधा मिश्रा मौजूद रहीं।

