गोण्डा।रविवार को चित्रांश कल्याण समिति का द्विवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव की जिम्मेदारी अनिल श्रीवास्तव व प्रदीप श्रीवास्त के जिम्मे रही। इनके कुशल संचालन से चित्रांश कल्याण समिति के मौजूद कार्यकारिणी व सदस्यों के मध्य समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, महामंत्री सन्तोंष श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष आई०बी०श्रीवास्तव ने अपनी बात रखी।
अध्यक्ष ने कार्यकाल भंग करने की घोषणा की। चुनाव आयुक्त ने बैठे सदस्य को नामांकन करने की प्रक्रिया बताई, जिसमें सर्वसम्मत से इंजीनियर दिलीप कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, गोपाल विला को महामंत्री व आनंद कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मत से मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर तमाम समर्थक सदस्य व चुने गए पदाधिकारी के नात रिश्तेदारों ने मिठाईयां खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष पद पर चुने गए इंजीनियर दिलीप कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री शुशील श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में मौजूद सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि हम कोशिश करेंगे की चित्रांश कल्याण समिति नई ऊंचाइयां प्राप्त करे। और हम अपने कार्यकारिणी के साथ सदस्यों को एक सूत्र में बांधकर चलने की कोशिश करेंगे। मौजूद सभी सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारीयों को मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को ढेरों शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला विंग की अध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव ,संयोजक वीणा श्रीवास्तव, इंद्रावती श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव के साथ ही राजकुमार श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव,जिनेन्द्र ,आनंद खरगूपुर, अरविंद सहाय, सुशील पंकज, संदीप, ओमप्रकाश, संतोष राधाकुण्ड ,दीपक,अवधेश, अजय, सुशील, विजित,बसंत, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनय कुमार उर्फ लल्ला, अंजनी नंदन, महाराज कुमार श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, बृज बिहारी सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे।

