करनैलगंज,गोंडा।सहकारी गन्ना विकास समिति करनैलगंज भंभुआ में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद का चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ। यहां चेयरमैन पद पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का दबदबा कायम रहा। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री के छोटे भाई चंद्रेश प्रताप सिंह की पत्नी आरती सिंह निर्विरोध चेयरमैन चुनी गई।
बुधवार को डायरेक्टर पद का चुनाव हुआ था। जिसमें हीरापुर कमियार से सरजू प्रसाद,राजेपुर मलौली से राजेश कुमार, मौहर से राजेंद्र प्रसाद, नकहरा से रीतू सिंह, बेलहरी से राम रंग, पसका से सुरेश सिंह, जहांगिरवा से आरती सिंह, आंटा से बुधराम और रेक्सड़िया से जगपाल सिंह निर्विरोध चुने गए थे। गुरूवार को निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किया। गन्ना सहकारी समिति भंभुआ पर चंद्रेश प्रताप सिंह ऊर्फ ओजू इस सीट पर लंबे अरसे से काबिज रहे हैं। इस बार उनकी पत्नी आरती सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जिस पर करनैलगंज के पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन, सपा नेता फहीम अहमद, प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल सिंह, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, प्रतीक सिंह, दिवाकर सिंह, राजकुमार सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

