नवाबगंज,गोंडा।थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव की रहने वाली महिला ने थाने पर दी तहरीर मे बताया है कि उसके पड़ौसियों ने बच्चों के आपसी विवाद में ईटो से लेकर की पिटाई नही हो रही सुनवाई इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से भी वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के उंचे पुरुरवा पर रहने वाली अनीता पत्नी धर्मेंद्र निषाद ने थाने पर दी तहरीर मे बताया है कि उसके पड़ौसी रामसूरत और उसके परिजनो ने बच्चों के बीच कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद आक्रोशित होकर महिला को घेरकर ईटो से जमकर कुटाई कर दी जिसमे महिला को काफी चोटें आयी है इस घटना के बाबत जब वह थाने पर गयी तो उसे न्याय का भरोसा देकर वापस कर दिया गया जब वह घर आयी तो थाने से शाम के समय दो सिपाही आये और कहा कि दोदिन बाद आना इस मामले मे कुछ खास नही है इसी बीच इस पीड़ित महिला के परिजनों ने न्याय ना मिलने से परेशान होकर एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया इस विडियो मे दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर गिरी है और आसपास की महिलाओ व अन्य लोग उसकी ईटो से पिटाई कर रहे हैं। इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सरकारी नंबर बंद मिला और कोई बात नही हो पाया है। फिलहाल इस विडियो को लेकर लोग चर्चा करते नजर आये ।

