महादेव
कर्नलगंज,गोण्डा।पीलीभीत से पैदल निकले रामभक्त रामनगरी में 22 जनवरी की हो रही प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे मुल्क में उत्साह है। पूरे मुल्क के चारों ओर से लोग पवित्र नगरी अयोध्या आ रहे हैं। कोई साइकिल से तो कोई पैदल आ रहा है। जिला पीलीभीत से दो रामभक्त बाबू राम मौर्य व दिनेश कुमार शर्मा रामनगरी की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पैदल ही 400 किलोमीटर की यात्रा पर निकल पड़े हैं। ये रामभक्त बीते कई दिनों से पैदल यात्रा कर शनिवार की सुबह गोंडा जिले के कर्नलगंज कस्बे में दस्तक दी।
कर्नलगंज बसस्टाप के पास परसपुर रोड के किनारे स्थित बरिया बाबा के नाम से प्रसिद्ध (माँ पाटेश्वरी मिष्ठान भंडार) पर जलपान किया।कस्बे के लोगों ने उनका कुशल क्षेम जाना, मीडिया के लोगों को बताया कि पीलीभीत से अयोध्या की पदयात्रा 10 दिन का अनुमान लगाया था। लेकिन प्रभु राम की कृपा से एक सप्ताह में ही लगभग 330 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो गई। वह एक दिन पहले ही रामनगरी पहुंच प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।
रात में नहीं दिनभर करते हैं सफर
बकौल रामभक्त पीलीभीत से 12 जनवरी की सुबह पैदल ही पवित्र रामनगरी के लिए निकले हैं। रोज 30 से 35 किलोमीटर की पैदल ही यात्रा करते हैं। दस दिन की इस यात्रा में कैसरगंज, कुंडासर, रेउसा, गोला गोकर्णनाथ, खुटार, लखीमपुर खीरी सहित अन्य स्थानों पर रात्रि विश्राम किए और अगली सुबह पुनः यात्रा शुरू करते हैं शनिवार यानि आज 20 जनवरी को कर्नलगंज पहुंचे। रामभक्तों ने बताया कि परसपुर पसका होते हुए प्राण प्रतिष्ठा में रामनगरी पहुंच जाएंगे।
रामभक्त राम की भक्ति में सराबोर दिखाई देते हैं। रामभक्त लोग इनके लिए रास्ते में भोजन और रहने का प्रबंध कर देते हैं। ये भक्त राम में लीन है। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनना चाहते हैं। इसी संकल्प के साथ इन्होंने अपनी पद यात्रा शुरू की है।

