ए आर उस्मानी
गोण्डा।आगामी 24 जनवरी को होने वाले कांग्रेस पार्टी के जिला सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक खोरहंसा कस्बे में स्थित अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सगीर खान के कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा के साथ ही विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में कैसरगंज व गोण्डा लोकसभा के लिए आवेदन करने वालों को भी आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी को महराजगंज स्थित कांग्रेस भवन पर दोपहर 12 बजे से जिला सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सुभाष राजवंशी के साथ ही लोकसभा कैसरगंज के कोआर्डिनेटर पूर्व प्रदेश सचिव बृजेश सिंह गोण्डा लोकसभा के कोआर्डिनेटर के साथ ही प्रदेश के कई नेता शामिल होंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि 18 जनवरी को रविंद्रालय चारबाग, लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही जिला प्रभारी ने सभी जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एआईसीसी सदस्य, पूर्व पीसीसी सदस्य के साथ ही वर्तमान एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, जिला कार्यकारिणी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, शहर कमेटी, सभी फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठ अध्यक्ष अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही समस्त ब्लॉक अध्यक्ष अपनी कमेटी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि गोण्डा व कैसरगंज लोकसभा के आवेदक भी अपने साथियों के उपस्थित होकर अपना आवेदन दे सकते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सगीर खान, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दूबे, जिला महासचिव अरविंद शुक्ला, जिला सचिव रामजनक वर्मा, अबसार अहमद, शिवेंद्र शर्मा, सेवादल के हरीराम वर्मा, अब्दुल्ला, एनएसयूआई के जर्निल हयात, सभासद शाहिद अली कुरैशी, अब्दुल्ला खान सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

