वहीद उल्लाह
गोंडा।जिगर मेमोरियल इन्टर कालेज के मैदान में सपा नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी,सभासद फहीम सिद्दीकी व आसिफ खान द्वारा आयोजित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत गुरुवार देर शाम को अयोध्या सांसद व सपा के राष्टीय महासचिव अवधेश प्रसाद पासी ने जीपीएल का केक और फीता काटकर टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ किया। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया।

सांसद ने क्रिकेट के महत्व पर जोर देते हुए खेलों को युवाओं के जीवन में अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक बताया और कहा कि खेल से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
टूर्नामेंट के आयोजक ने बताया कि विजेता टीम को 2 लाख नगद और उपविजेता को 1 लाख नगद इनाम दिया जायेगा और आकर्षित ट्रॉफी दी जाएगी। सभी टीमों को किट दी जाएगी। टूर्नामेंट का लाइव चलाया जा रहा है।

टूर्नामेंट की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। गोंडा प्रीमियर लीग के नाम से यह टूर्नामेंट आयोजित होता है। कई प्रदेशों से इस टूर्नामेंट में टीमे प्रतिभाग करती हैं। गोंडा में यह टूर्नामेंट त्यौहार की तरह मनाया जाता है।टूर्नामेंट संरक्षक राकेश वर्मा पूर्व कारागार मंत्री ने कहा कि आज के नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने शरीर को भी फिट रखने की आवश्यकता है। समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता होनी चाहिए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी युवजनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन सोनू,राष्ट्रीय सचिव युवाजन सभा फहीम सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता जावेद अख्तर मंटू, वरिष्ठ पत्रकार नदीम सिद्दीकी,प्रिंसिपल जिगर इंटर कॉलेज रफीउल्लाह खान,जमाल खान,इसराइल,जावेद अली,इस्माइल,नूर मोहम्मद शिब्लू, चंदू शुक्ला, विकास तिवारी,जहीरुल खान,सामी खान,सूरज शर्मा, अमित कुमार,मोहित,शशांक,आजम खान,सोनू,मोनू,परवेज खान, मनकापुर सुरक्षित विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ सपा नेता विजय पासवान,सपा नेता पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।

