गोण्डा।जिला मुख्यालय स्थित गोण्डा-लखनऊ हाईवे मार्ग पर पीएसी गेट नंबर एक के सामने तेज रफ्तार अनियन्त्रित कैसरगंज डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार पीएसी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को रौंदा,जिससे जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। रोडवेज चालक घटना स्थल पर बस छोड़कर फरार हो गया। साथी की मौत से पीएसी के जवानो में काफी गुस्सा है।
बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के गोण्डा-लखनऊ हाईवे मार्ग पर कलेक्ट्रेट के पास स्थित पीएसी के 30 वाहिंनी के मुख्य गेट पर कैसरगंज डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस लखनऊ से बलरामपुर जा रही थी। पीएसी कैंपस से बाइक पर सवार होकर निकल रहे 30वीं वाहिनी बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल गोरख प्रसाद 50 सड़क पर पहुंचे ही थे की मुख्य गेट नम्बर एक के सामने रौंदते हुए बस ऊपर से निकल गयी। जिससे हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथी की मौत की खबर सुनते ही दर्जनो की संख्या में पीएसी के जवान इकट्ठा हो गये। रोडवेज बस चालक सड़क पर बस छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने मृतक पीएसी के जवान के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके पूर्व भी पीएसी के मुख्य गेट के सामने दुर्घटना में पीएसी के जवान की मौत हो चुकी है। मृतक जवान गोरखपुर का निवासी है, मृतक जवान के परिजनो को सूचना दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि मृतक गोरख प्रसाद गोंडा पीएससी की 30वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
यहां पूर्व में भी हुई है घटना
गोण्डा- जरवल फोरलेन मार्ग शहर के कलेक्ट्रेट के पास 30 वाहिनी पीएसी बटालियन का कार्यालय स्थित है।पीएसी का मुख्य गेट जिसे नम्बर एक गेट कहा जाता है। वह मुख्य मार्ग पर स्थित है पीएसी से निकलने वाले जवान अक्सर बाइक से निकलते है। इस बीच लखनऊ की ओर से तमाम वाहन फर्राटे भरते गुजरते रहते हैं जरा सा चूक सीधे मौत के मुंह में पहुंचा देती है। इसके पहले भी पीएसी गेट के सामने पीएसी जवान की मौत हो चुकी है। साथी की मौत से पीएसी जवानों में भारी आक्रोश है।

