गोंडा।गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा (बक्सरा आज्ञाराम) में मिशन शक्ति के तृतीय चरण में लैंगिक समानता, निबंध चित्रकला,रंगोली,वाद विवाद प्रतियोगिता,मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता व साइबर क्राइम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम व कैरियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन के बारे में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर पुलिस सेवा 112,एम्बुलेंस सेवा 102,108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व 1090 महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया।
छात्राओं ने नारे के साथ मिशन शक्ति का संदेश लोगों को दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश पम्पलेट व वैनर के माध्यम से जागरूक किया। इस कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर प्रभारी मैनेजर चेतना सिंह, चाइल्ड हेल्प लाइन परियोजना समन्वयक आशीष मिश्र,विधिक सेवा प्राधिकरण कंचन सिंह,सुपरवाइजर माखन लाल तिवारी,केस वर्कर देवमणि मिश्र,हितेश भारद्वाज,ऐक्शन ऐड से जिला समन्वयक विजय शुक्ल, कोतवाली मनकापुर से उपनिरीक्षक शुभांशु पाठक,महिला आरक्षी रोशनी त्रिवेदी,प्रतिभा सिंह मुख्य आरक्षी,विजय राजभर कांस्टेबल,भगवान प्रसाद शुक्ला प्रभारी प्रधानाचार्य,बलिजीत सिंह कनौजिया,शिक्षक आलोक कुमार भारती,शताब्दी वर्मा,अरुण कुमार सिंह,पूनम वर्मा,सुरेश कुमार,अमर ज्योति शर्मा,देवेंद्र प्रताप सिंह,पूनम यादव,अनुराधा मिश्रा समेत 145 छात्राएं व 160 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

