गोण्डा।गुरुवार को शांति देवी फाउंडेशन ने धूमधाम से मां शांति देवी की पुण्यतिथि मनाई। पुण्यतिथि के मौके पर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ० शैलेन्द्र सिंह विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, जे० एस० विश्व विद्यालय शिकोहाबाद व विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार यादव अंतराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा लुंबिनी नेपाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० ज्योति गौतम ने माता शान्ती देवी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। और मां शांति देवी की महिमा पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया ने जादू दिखाया गया। और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शान्ती जीनियश प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को बैग,मेडल,प्रमाण पत्र आर्ट किट देकर सम्मानित किया गया।

संज्ञान पाने वालों में नमन सिंह सीनियर व लक्ष्य गुप्ता प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान मिला। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ० शैलेन्द्र सिंह विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र जे० एस० विश्व विद्यालय शिकोहाबाद व विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार यादव अंतराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा लुंबिनी नेपाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० ज्योति गौतम, अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी,सचिव गया प्रसाद आनन्द, संस्थापक शिव प्रसाद आनन्द, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, शान्ती मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश आनन्द, उप प्रधानाचार्य अंजू आनन्द व कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द (स्टेट अवॉर्डी टीचर गोण्डा ) ने कार्यक्रम में देश भर से आए शिक्षाविदों को मुख्य अतिथि द्वारा उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक आशुतोष कुमार (श्रावस्ती), श्रीराम(स्टेट अवॉर्डी टीचर बलरामपुर), दया शंकर प्रजापति (राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक गोंडा), संत कुमार (शिक्षक श्रावस्ती), याकूब गोंडवी, लता देवी (कवियत्री, हिमाचल प्रदेश),सुनीता कन्नौजिया शिक्षिका प्रयागराज,कृष्ण कुमार शिक्षक इटावा,हरदोई से शिक्षक राजीव कुमार,सोनम गुप्ता,नीरज गुप्ता,श्रीमती विनीता कुशवाहा एस०आर० जी०, ए०आर ०पी०भगवानदीन,घनश्याम मौर्य,खुशवंत यादव,रामानंद सागर, रवीन्द्र कबीर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

