गोंडा।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती पर मेरा युवा भारत व नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत परसन पुरवा मोहल्ले से आईटीआई तक अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा व स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ रेखा शर्मा सहित मोहल्ले के 35 युवाओं ने मोहल्ले में झाड़ू लगाते हुए समाज को नया संदेश दिया ‘ना गंदगी करेंगे , ना गंदगी करने देंगे’मोहल्ले की सफाई करते हुए डॉक्टर रेखा शर्मा ने युवा पीढ़ी को अपना शरीर,अपना आंगन,अपनी गली,अपना मोहल्ला,अपनी बस्ती और अपना नगर स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने का संदेश दिया। नगर पालिका परिषद के ई०ओ०संजय मिश्रा ने मौजूद जन समूह से स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के साथ कदम से कदम मिला कर इस अभियान को सफल बनाने और अपने वातावरण को स्वच्छ करने की अपील की। मेरा युवा भारत के कार्यक्रम समन्यवक रजनीकांत ने स्वच्छता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले सभी युवाओं को टी शर्ट एवं कैप देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका के नितेश राठौर सहित कई कर्मचारी एवं मोहल्ले की नीलम पांडे, शांभवी तिवारी ,पूजा मिश्रा ,सौम्या, करिश्मा ,रेशमा ,रजनी, साक्षी पांडे ,शुभी तिवारी, कमल नयन पांडे, नान मिश्रा, रिंकू पांडे सहित मोहल्ले के अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

