पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
गोण्डा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर, स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। और उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शों पर चलने के बारे में बताया।

एसपी ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हुए कहा कि गांधी जी कैसे देश के राष्ट्रपिता कहलाए और हर भारतीय क्यों उन्हें बापू कहने लगा। एसपी ने सफाई मित्रों को उपहार देकर पुरस्कृत किया। और आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने पुलिस कार्यालय व जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों व थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर, स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। और उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शों पर चलने के बारे में बताया। वहीं नवाबगंज थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने अपने हमराहियो को शपथ दिलाई। इस मौके पर सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह, कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज शिव कुमार यादव, नवाबगंज चौकि इंचार्ज उमेश कुमार सिंह, दरोगा डीएन चतुर्वेदी, शिव प्रकाश पाठक उपस्थित रहे ।

