कर्नलगंज,गोण्डा।स्वच्छता अभियान पूरे देश में चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपए स्वच्छता और पेयजल के नाम पर खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर स्वच्छ एवं शीतल जल लोगों को अभी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैरमपुर में तैनात लेखपाल ने इससे इतर ग्राम पंचायत में नल लगवाकर मिसाल पेश की है।सड़क किनारे मवेशी चरा रहे बच्चे गड्ढे का पानी पी रहे थे। थाना समाधान दिवस कटरा बाजार से लौट रहे लेखपाल की नज़र उन बच्चों पर पड़ी तो उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि यहां आसपास कोई नल नही है। जिससे हम लोग प्यास से तड़प रहे थे ऐसे में हम लोगों ने गड्ढे का पानी पी लिया।
बच्चों की दास्तान सुन लेखपाल फैय्याज अहमद खान ने ज़रूरतमन्दो के लिए एक नल लगवाकर मानवता की मिसाल पेश की है। कर्नलगंज तहसील में तैनात लेखपाल फ़ैयाज़ अहमद खान भूतपूर्व सैनिक हैं। जो विजय ऑपरेशन कारगिल में अपनी बहादुरी का परचम लहरा चुके हैं। वहीं उनके इस सराहनीय कार्य से सार्वजनिक जगह पर नल लग जाने की वजह से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लेखपाल फ़ैयाज़ अहमद खान को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय मेडल,हाई एल्टीट्यूड मेडल ,सैन्य सेवा मेडल सिक्किम,नववर्ष सर्विस मेडल,स्पेसल सर्विस सुरक्षा मेडल,सियाचिन ग्लेशियर मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

