करनैलगंज,गोंडा।गुरुवार की रात में करनैलगंज में श्री रामलीला कमेटी ने श्री राम जन्म के लीला का मंचन किया।श्री राम जन्मोत्सव में
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म की लीला का मंचन विशेष साज सज्जा के साथ स्थानीय अभिनेताओं ने हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।श्री रामचरितमानस के आधार पर सर्वप्रथम रावण के अत्याचार का दृश्य दिखाया गया। वेदवती,नलकुबेर आदि के श्रापों का प्रसंग दिखाया गया।रावण के अत्याचार से पीड़ित पृथ्वी गाय का रूप धारण कर रुदन करती देवताओं के पास गई देवताओं ने भगवान शिव के परामर्श से इस प्रार्थना जय जय सुरनायक की भगवान विष्णु ने अवध नरेश दशरथ के यहां अंशों सहित अवतार लेने का आश्वासन दिया। निः संतान दशरथ ने गुरु वशिष्ट के कथा अनुसार श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्ठ यज्ञ करवाया अग्नि देव प्रकट होकर जो चरु प्रसाद दिया। प्रसाद को महाराजा दशरथ ने तीनों रानियां में वितरित किया। रानियां गर्भवती हुई कौशल्या को भगवान ने अपना विराट रूप दिखाया। भए प्रगट कृपाला दीन दयाल का गायन हुआ ।दशरथ की सभा में दासियों ने पुत्र जन्म का समाचार दिया। बधावा बजने लगा नृत्य गान होने लगा। और प्रजा को उपहार बांटे गए। गुरु वशिष्ठ ने चारों पुत्रों का नामकरण किया ।चूडा करण मुंडन का दृश्य मंचित किया गया है। राजनाई ने रोचक अभिनय कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।

सूत्रधार की भूमिका में पंडित चंद्र कुमार शुक्ला,दशरथ की भूमिका में आशीष गिरी,सुमंत की भूमिका में वेद कुमार,ब्रह्मा में गिरजा शंकर महंत,शंकर की भूमिका में कैलाश सोनी,रावण अनुज जायसवाल,वशिष्ठ शिव भवन मिश्र,विष्णु रिंकू पुरवार व राजनाई पवन मोदनवाल ने कुशल अभिनय प्रस्तुत किया।
लीला का निर्देशन श्री भगवान साह ने किया।कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे रिमझिम बूंदों के बीच में दर्शक आस्था सहित अवलोकन करते रहे।रामलीला के अध्यक्ष मोहित पांडेय,महामंत्री कामतानाथ वर्मा,कन्हैयालाल वर्मा,विशाल,कौशल, प्रवीन,वैश्य,अभिषेक पुरवार,सत्येंद्र,दीपक,सोनी,अजय जायसवाल,अंकित जायसवाल,आकाश सोनी,साकेत शाह,आभास सोनी,गौरव,वैश्य,नीरज जायसवाल,रितेश सोनी,बड़े विश्वनाथ शाह व अभिनय शाह उपस्थित रहे।

