नवाबगंज,गोंडा।तहसील तरबगंज में किसान क्रान्ति यूनियन की सदस्य सीता देवी पत्नी अमरनाथ निवासी ढोढेपुर,रेहरवा ने यूनियन के पदाधिकारीयों के साथ उपजिलाधिकारी तरबगंज से मिलकर शिकायती पत्र दी है।दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 1787 पर गांव के ननकू, भीष्म,गनेश व बिट्टन अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं।एसडीएम तरबगंज ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष तरबगंज को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
शिकायत करने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा,प्रदेश सचिव पवन कुमार दूबे,जिला संयोजक घनश्याम गोस्वामी,तहसील अध्यक्ष हंसराज पाण्डेय,तहसील मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय, नगर सचिव मोबिन अहमद, ब्लॉक सचिव राम दत्त पाण्डेय, बाबादीन यादव, बुधसेन सिंह के साथ यूनियन के सदस्य व किसान मौजूद रहे।

