पंश्याम त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय विकास खंड की नवाबगंज गिर्द गांव के प्रधान प्रतिनिधि डा०संजय दुबे ने अपने आवास पर गांव के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों को सुरक्षा साफ-सफाई सहित विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली, और लोगो की समस्याओं को जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
नवाबगंज गिर्द गांव मे प्रधान प्रतिनिधि डा० संजय दुबे ने लोगों के साथ पिछले एक सप्ताह से लगातार बैठक कर गांव मे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ कैंप लगाकर लोगों का चिकित्सीय कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। और लोगों को स्वस्थ रहने के आवश्यक टिप्स दिए। श्री दूबे ने कहा कि आज भी लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया और जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया है।इस मौके पर प्रधान अर्जुन,रवि दुबे समाजसेवी राजन सिंह, बादशाह सहित तमाम गांव के लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने डा० के इस प्रयास की तारीफ करते हैं।

