इमरान अहमद
मनकापुर।मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेक्स्यु कर अपने साथ ले गई।

बृहस्पतिवार देर शाम मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में मनकापुर-उतरौला मार्ग पर अजगर देखे जाने से हड़कंप फैल गया।अजगर की लंबाई करीब 6 फिट बताई जा रही है।अजगर निकलने की सूचना दूर तक फैल गई।देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।करीब आधे घंटे के बाद पहुँची वन विभाग की टीम अजगर का रेक्स्यु कर अपने साथ ले कर चली गई।

