नवाबगंज,गोंडा।शौंच के लिए घर से गया युवक बाढ़ के पानी में डूब गया।दूसरे दिन ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
नवाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत दुल्लापुर के ऊंचे पुरवा निवासी डब्लू उम्र (37) सोमवार की शाम गांव के बगल में बह रही सोती नदी की ओर शौंच के लिए गया था। सरयू नदी से सटी होने से सोती नदी में भी बहाव काफी तेज था। जहाॅ शौच के लिए गये युवक का पैर फिसल गया। जिससे वो गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूब कर मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोगो ने उसे नदी के किनारे जाते हुए देखा था। ग्रामीणो ने सोती नदी में स्थानीय गोताखोरों के बुलाकर तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों सूचना पुलिस को सूचना दी। देर शाम को पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू किया। लेकिन शव बरामद न होने पर टीम दूसरे दिन तलाश करने की बात कह कर वापस लौट गई।
मंगलवार की सुबह गांव वालों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ युवक के डूबे हुए स्थान पर फिर तलाश शुरू किया। करीब एक घंटे के अभियान के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होते ही पत्नी उर्मिला देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक का शव मिला है। उसे पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

