गोंडा।पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिले के नए प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान जिले में पहुंचे।उनके आगमन पर जरवल रोड़ पर जिले की सीमा पर जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप व विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।

प्रभारी मंत्री ने बालपुर बाजार में चलाया स्वास्थ्य स्वच्छता का अभियान। कार्यक्रम में कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू , बेचू लाल कश्यप, धर्मपाल सिंह,जसवंत लाल सोनकर आदि रहे।केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के कैंप कार्यालय जयमहल में युवा मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता की रही।
प्रभारी मंत्री ने द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया।प्रभारी मंत्री ने गोष्ठी के उद्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता बन चुके हैं।उनके अथक परिश्रम की बदौलत आज देश नित्य नए कीर्तिमान स्थापित है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले स्वच्छता को लेकर जन जागरण की शुरुआत की थी और अंतोदय का संकल्प लिए वह दिन-रात गरीबों की सेवा में लगे रहते हैं।प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारी के साथ बैठक की।
बैठक में सांसद कैसरगंज करणभूषण सिंह, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा, राजेश राय चंदानी, जिला मंत्री विनय शर्मा ,मंशाराम वर्मा, राजीव रस्तोगी, अजय सिंह ,पिंकू ,राजेश तिवारी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

