मोहम्मद सलमान
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।सादुल्लाहनगर नेवादा मोड़ पर स्थित जायका रेस्तरां का उद्घाटन रविवार को फीता काट कर परवेज उमर ने किया।उद्घाटन के वक्त रेस्तरां के मालिक शहंशाह,फकरुल्लाह, नसीबुल्लाह,जबीउल्लाह,हाजी अब्दुल रहमान,अशफाक, अनिसुर्रहमान, उबैदुर्रहमान, अब्दुल रहीम, अब्दुल मन्नान, अताउल्लाह, गबई मामा, मोहम्मद अदनान, मूसा लाल, मोहम्मद खालिद समेत अन्य तमाम लोगों का हुजूम रहा।

सपा नेता परवेज उमर ने जायका रेस्तरां के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस रेस्टोरेंट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किए जाने पर अपने को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ये रेस्तरां इलाकाई लोगों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करायेगा।

रेस्टोरेंट के मालिक शहंशाह ने कहा कि रेस्तरां का उद्देश्य लोगों को स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन प्रदान करना है। हमें उम्मीद है कि हमारा रेस्टोरेंट इलाकाई लोगों के लिए मुफीद साबित होगा।इस मौके पर रेस्तरां के मेनू का अनावरण किया गया। जिसमें कई प्रकार के व्यंजन शामिल हैं।चिकन फ्राई, मछली फ्राई,बिरयानी, तंदूरी रोटी, मुर्गी और बकरे के भुना गोश्त ऑर्डर देने पर बनाया जायेगा। वहीं फैमिली के लिए विशेष सुविधा है।

