गोंडा।पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का लाल चंदन सिंह अब एक साल लंदन में पढ़ाई करेगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो लौटेगा स्वदेश।
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का बेटा चंदन सिंह लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एन ऑफरिकन स्टेडीस में एक साल अध्ययन करेंगा। उसके बाद वो अपने देश वापस आयेंगा। चंदन की इंटर तक की शिक्षा सीएमएस कालेज लखनऊ ,स्नातक (एल एल बी) देहरादून में हुई।
लंदन विश्वविद्यालय से अंतर राष्टीय राजनीति में परा स्नातक करने के बाद एक साल बाद देश में वापसी होगी। बकौल चंदन सिंह वो अपने जीवन की शुरुआत एक कुशल राजनेता के रूप में करना चाहता है। चंदन ने कहा कि बाबा स्वर्गीय उमेश्वर प्रताप सिंह एक कुशल राजनेता थे। पिता कई बार विधायक व उत्तर प्रदेश में मंत्री रहे है। माता लक्ष्मी देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। चंदन सिंह को क्षेत्र के तमाम लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में नन्हे सिंह, हनुमान शरण मिश्रा ,पवन कुमार सिंह ,धर्मवीर सिंह ,धर्मेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व चेयरमैन कर्नलगंज शमीम अच्छन ,बब्बन सिंह,राजेश सिंह,शंकर सिंह ,वीर भद्र पांडेय समेत सैकड़ों लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

