गोंडा।श्री बागेश्वर बालाजी सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रथम बागेश्वर धाम की यात्रा का शुभारंभ बस द्वारा एलबीएस चौराहा से प्रातः 10 बजे सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि बागेश्वर धाम के श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर उनको श्री बागेश्वर धाम दर्शन कराया जा रहा है। उक्त यात्रा में नगर के ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष व महिला श्रद्धालु दर्शन को जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य कमजोर व असहाय लोगों को धार्मिक भावनाओं से जोड़ना है। जिससे सनातन संस्कृति का अनावरत प्रचार प्रसार होता रहे। उन्होंने बताया कि ये यात्रा तीन दिवसीय है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, जलपान व ठहरने की निशुल्क व्यवस्था संस्थान करेगी। इस कार्यक्रम में विशेष से सहयोग आनंद द्विवेदी (अध्यक्ष), नितेश सिंह (उपाध्यक्ष), आकाश शुक्ला (कोषाध्यक्ष),राम कुमार द्विवेदी (सचिव), रवि शुक्ला (उप सचिव), शुभम जायसवाल (महा सचिव) श्रद्धालु सागर यादव, सागर वर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, जटा शंकर तिवारी, दुर्गेश सोनी, चंद्रभान दत्त दूबे, नीतू सिंह, लता सिंह व सभी यात्रीगण का है।

