धानेपुर,गोंडा।संचालन के आभाव में उपयोग किये बगैर जीर्णशीर्ण हो गया है नगर पंचायत में बना सुलभ शौचालय। केंद्रीय मंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकार्पण किया गया था। सुलभ शौचालय के संचालन की ब्यवस्था ब्लाक प्रशासन अब तक नही करा पाया। स्वच्छ भारत मिशन और मंत्री द्वारा शुरू की गयी परियोजना अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही असफल है।नगर में बना 5 सीटेड सुलभ शौचालय स्नानागार एवं मूत्रालय का लोकार्पण गोंडा सांसद व मेहनौन विधायक ने वर्ष 2021 में किया था।
लोकार्पण के बाद से ही संचालन की ब्यवस्था करीब एक वर्ष तक सुनिश्चित नही हो पाई थी। उसी दरम्यान धानेपुर नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई और फिर लाखों की लागत से बने इस सुलभ शौचालय की उपयोगिता नगर पंचायत के हाथों में चली गयी। चुनाव हुआ नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन होने के बाद कई बार इस मुद्दे को उठाया गया लेकिन इसके संचालन की ब्यवस्था नहीं हो पाई। शुलभ शौचालय बनने के बाद बिना उपयोग किये ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच है।
नगर पंचायत धानेपुर में सुलभ शौचालय राजा आदित्यराम पाण्डेय वार्ड में बना है। इसके संचालन के सम्बन्ध में ईओ रागिनी वर्मा ने बताया है की नगर पंचायत को अभी तक हैंडओवर नही हुआ है। हैण्ड ओवर के बाद इसका संचालन कराया जाएगा। लोगों के लिए बनाया गया लाखों रुपयों की लागत से ये सुलभ शौचालय बिना उपयोग के जर्जर होना बड़ी लापरवाही को दर्शा रहा है।

