मुश्ताक अहमद/अशफाक शाह
लखनऊ।प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर उत्तरी कमिश्नरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शातिर जालसाजों ने एक व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर करीब एक करोड़ दो लाख रुपए ठग लिए। भुक्तभोगी व्यक्ति को जब इसकी हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।बदहवास वह थाने पहुंचा,और ठगों के विरुद्ध विकास नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस इस अनोखे पढ़े लिखे व्यक्ति के साथ हुई जालसाजी की जांच में जुटी हुई है।


लखनऊ के थाना विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 1ए ग्लोबल अपार्टमेंट नॉर्थ एवेन्यू रिदा हॉस्पिटल निवासी सगीर अहमद पुत्र जमील अहमद ने थाना विकास नगर में कूट रचित दस्तावेजों के जरिए खुद को बिल्डर कई फर्मों का मालिक बताने वाले काजी अहमद मुख्तार पुत्र काजी मुख्तार अहमद,निवासी फ्लैट नंबर 30 ग्रैंडयोर अपार्टमेंट 5 डाली गंज,स्थाई पता ग्राम वासाचक रहमतुल्लाह टप्पा चापेरन तहसील डुमरिया गंज जिला सिद्धार्थ नगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

तहरीर के अनुसार वह इस व्यक्ति से एक मुलाकात के जरिए संपर्क में आया जहां मुख्तार ने खुद को एन० आर० आई० बताया और कहा कि वह एसजीसी ब्लॉक चैन वा पे का डायरेक्टर है। और कहने लगा की यदि तुम इन दोनो फर्मों में पैसा लगाते हो या इसे प्रमोट करते हो तो आपको 10% का लाभ मिलेगा। यह कह कर उसने उसे झांसे में लेने के लिए कई बिल्डर और रसूखदार लोगों के साथ अपनी फोटो वगैरह भी दिखाई। उसने यह भी बताया की सिद्धार्थ नगर डुमरिया गंज में उसके द्वारा 125 करोड़ का प्रोजेक्ट जिसमे 30 कमरों का फोर स्टार होटल,10 फ्लोर का अपार्टमेंट,350 दुकानो वाला मॉल व एक 150 बेड का हॉस्पिटल बना है उसे भी दिखाया। ठगी का सिलसिला यही नहीं रुका मुख्तार ने उसके भाई की एक जमीन ग्राम खुर्द तिलगढ़िया तप्पा हल्लौर खाता संख्या 91 फसली वर्ष 1424, 1429 के गाटा संख्या 112/1.270 हेक्टेयर में से रकबा 1.1891 को आकृषिक औधोगिक करा कर उसे झांसे में ले लिया। इस तरह निवेशकों से उसके द्वारा इन प्रोजेक्ट में पैसे को लगाने की बात कही गई। और जो भी पैसा निवेशक लगाते उन्हे वह स्वयं इनके द्वारा बताए गए वाटर फोर्ड अकाउंट में तथा मुख्तार द्वारा बताए गए अन्य अकाउंटो में भारतीय रुपयों को यूएसडीटी में कर व्हाट्सअप के द्वारा डाला गया, जो की करीब एक करोड़ दो लाख सत्तावन हजार एक सौ बानवे रुपए हैं।
इनमे काजी फैसल हुसैन अकाउंट 3693039935,मोहम्मद मोइनुद्दीन अकाउंट 10078715969,काजी अदनान अहमद अकाउंट 30382421894,मोहम्मद आसिफ शाहिद निजामुद्दीन चौधरी उर्फ बबलू अकाउंट 50100293729654 में पैसों को डाला गया।और खुद मुख्तार के अकाउंट में भी लाखों रुपए डाले गए, जब मुख्तार की हकीकत सामने आई तो पता चला कि ऐसी कोई फर्म ही नही है।और यह सबकुछ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिखा कर उसे ठग लिया गया है। जबकि ऐसे किसी प्रोजेक्ट का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
भुक्तभोगी सगीर ने जालसाज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसकी जांच राजधानी के विकास नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से से जांच कर रही है।इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं।जिन्होंने शातिराना अंदाज से एक पढ़े लिखे व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और धन का लालच दिखा कर उसे ठग लिया। करोड़ों रुपए के इस फर्जीवाड़े में देखना यह है कि पुलिस इन शातिर ठगों को दबोचने में कामयाब रहती है या यह भी समय के गर्त में समा कर दफन हो जायेगा।

