कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विद्युत स्पर्शाघात घात से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवरपुर अमरहा मजरे सिकिहा का है। यहां के निवासी प्रदीप पुत्र थानेदार उम्र 27 वर्ष को रविवार की शाम को अज्ञात कारणों से करंट लग गया।परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य कर्नलगंज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी में भीड़ जुट गई।बताया जाता है कि मृतक युवक अपने मां बाप के इकलौता बेटा था। मृत्यु की खबर के मिलते ही मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। बूढ़े मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।

