संजय यादव
मसकनवा।आगामी पर्व वारावफ़ात व गणेश चतुर्थी को लेकर रविवार को मसकनवा पुलिस चौकी के प्रांगण मे क्षेत्राधिकार मनकापुर आरके सिंह,थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय,और चौकी प्रभारी तेजनारायण गुप्ता की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक मे वारावफ़ात जुलूस और गणेश चतुर्थी के आयोजन को क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक मे बोलते हुए क्षेत्राधिकार मनकापुर आर0के0सिंह ने आगामी पर्व परम्परागत तरीके से मनाये जाने की अपील की। थानाध्यक्ष छपिया कहा कि बारावफात के त्योहार में शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालें। तेज साउंड न बजाएं। कहीं भी किसी प्रकार की अशांति की बात आती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।चौकी प्रभारी श्री गुप्ता ने कहा हुरदंग करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा अगर कोई भी किसी भी तरह की अफवाह फैलता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल छपिया पुलिस को दें।इस दौरान मसकनवा चौकी इंचार्ज तेजनारायन गुप्ता ने वारावफ़ात जुलुस के बारे में आयोजकों से जानकारी ली।बैठक में मौलाना,प्रधान राजू यादव,पूर्व प्रधान मोहम्मद हसन,प्रधान बाबूलाल वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश पाण्डेय सिपाही निलेश,विश्वजीत सिंह, अंभिषेक सिंह,अच्छेलाल गुप्ता,मनोज पासवान आदि मौजूद रहे।

