गोंडा।पड़ोसी मुल्क बांगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे जुल्म ज्यादती, दुराचार,हत्या व लूट के विरोध मे हिंदू रक्षा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं,व्यापारीयों,किसानों,छात्राओं,महिलाओं ने शनिवार को गांधी पार्क गोंडा में एकत्रित होकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर किए गए अत्याचार के विरुद्ध सरकार को उनके पुनर्वास किए जाने तथा उनके मंदिरों आदि के पुनर्निर्माण किए जाने।और उनकी सुरक्षा आदि बिंदुओं पर प्रधानमंत्री भारत सरकार से मांग की है। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष राजदेव सिंह, बजरंग दल के प्रांत संयोजक महेश तिवारी, सामाजिक समरसता के प्रांत प्रमुख धर्मेंद्र, बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदा कांत पांडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्रीमान सिंह, जिला कार्यवाह अश्वनी कुमार, नगर संघ चालक राजेंद्र पाठक, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सदस्य राकेश वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक आकाश सागर, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर, राजदेव शुक्ला जिला सुरक्षा प्रमुख, शिवपूजन ब्लॉक अध्यक्ष, अनुराग शुक्ला गौ रक्षा प्रमुख मनकापुर, जिला सहसंयोजक गगन , बीनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुषांगिक संगठन के मजदूर संघ से रामानंद तिवारी, विद्यार्थी परिषद के पवन शुक्ला, जिला संयोजक राष्ट्र सेविका समिति से नेहा भारद्वाज, जिला कार्यवाह भारतीय जनता पार्टी से राकेश तिवारी, अनुपम मिश्रा, राजेश राय चंदानी, सॉन्ग से पंकज सोनी, हरी प्रसाद सोनी, जिला बौद्धिक प्रमुख अरुण, राजू मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अवध नरेश पांडे, धनंजय तिवारी ,राजवीर सिंह ,बृजेश पांडेय, अंशुमान पांडेय , हवलदार दुबे, टीनू ,सनी, भगवान चरण ओझा, धर्म प्रकाश गुप्ता, संदीप सोनी, आकाश पांडेय ,प्रिंस पंडित, राजेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, रितेश पांडेय ,जितेंद्र पांडेय ,अंकित तिवारी समेत भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।

