परसपुर।थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को सरवन कुमार ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया।वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।
जिसकी विवेचना प्रतीक पाण्डेय कर रहे थे।जिस पर शुक्रवार को थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी सरवन कुमार को भटपुरवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के बाद पाक्सो ऐक्ट बढ़ा दी गयी। वहीं गिरफ्तार आरोपी को परसपुर पुलिस ने कार्यवाही कर न्यायालय रवाना कर दिया।

