मुजेहना,गोंडा।मुजेहना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बेलहरी निवासी बब्लू शर्मा अपने पिता लुटई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक साल से ब्लाक व विकास भवन दौड़ रहा है।पीड़ित जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम तक गुहार लगाई।बब्लू शर्मा के पिता की मृत्यु 25 वर्ष पूर्व होने से मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में कई अड़चने आड़े आ रही थीं।
ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यजीत ने बताया की बब्लू शर्मा का कहना है की उनके पिता की मृत्यु वर्ष 1999 में ही हो गई थी। बब्लू अबतक कोई प्रमाणित साक्ष्य न दे पाने से प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया पूरी नही हो पा रही थी। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पिछली बार ग्राम पंचायत में खुली बैठक बुलाई गई थी। उक्त बैठक में ग्राम पंचायत के सदस्यों के न पहुंचने से स्थगित करना पड़ा था। शुक्रवार को पुनः बेलहरी प्राथमिक विद्यालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गाँव के बुजुर्ग व्यक्तियों ने पुष्टि की। बैठक में ग्राम प्रधान प्रान पियारी व सचिव मौजूद रहे।

