वहीदुल्लाह।
हथियागढ़,गोंडा।विकास खंड बभनजोत की ग्राम पंचायत बढ़ौलीपुर पंचायत भवन में आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस को धूम-धाम से मनाया गया।बाइक से भदेलीनगर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाला गया।यात्रा लोथरपुर से हथियागढ़,चिरैया मोड़ से मोकलपुर होते हुए भदेलीनगर में समापन किया गया।हथियागढ़ चौकी इंचार्ज मलखा कनौजिया,दीवान शैलेंद्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी को बधाई दी।
प्रधान मोहम्मद इरफान ने कहा आजादी अपने साथ कई जिम्मेदारियां भी लाती है।हम सभी को चाहिए कि ईमानदारी से निर्वाह करें।स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है।हमारी जिंदगी का सबसे अहम् दिनों में से एक है।आज के युवाओं को अपनी सोच बदलनी होगी।और देश सेवा के साथ समाज का भी चिंतन करना चाहिए। चौकी इंचार्ज मलखा कनौजिया ने कहा आजादी का जश्न एक पर्व के रूप में मनाना चाहिए।राष्ट्रीय त्योहार कोई और नहीं है। हमारा देश संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस मौके पर रमेश कुमार राकेश,अतिउल्लाह,मिंटू,रियाजुद्दीन,बरकत अली,शुभम सोनी,सुशील यादव,भारत,सतीराम मौर्य,राम शंकर मौर्य,डॉ० राजेंद्र जयसवाल,रुद्र कुमार मौर्य,पंचायत सहायक तहजीब फातिमा,मोहम्मद वसीम,बब्लू,पिंटू मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

