कर्नलगंज,गोंडा।स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी दिव्यांग व्यक्ति अपनी पुस्तैनी भूमि की सही पैमाईश कराने के लिए जिले के उच्चाधिकारियों की चौखट का चक्कर काट रहा है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले में पैमाईश के आदेश के बावजूद भी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने हेराफेरी करके सही पैमाईश नहीं की जा रही है। और जिम्मेदार राजस्व अधिकारियों,कर्मचारियों पर विपक्षीगणों से सांठ-गांठ होने का पीड़ित ने आरोप लगाया है।

मामला तहसील कर्नलगंज के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई जोगा का है। यहां के निवासी दिव्यांग व्यक्ति शंकर पुत्र छिटई ने बताया की उनकी गाटा संख्या 393/0.352 हेक्टेयर की पुस्तैनी जमीन है। जिसके बगल में सटी हुई आबादी की भूमि है। वह दोनो पैर से विकलांग है। और चलने फिरने में मजबूर है। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर सिसई जोगा के ही निवासी सैय्यद अली पुत्र अनवर अली,अकबर अली पुत्र असगर, वली रहमान पुत्र हनीफ व दिलशाद, हकीबल जो राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की मिली भगत से हमारी जमीन को कब्जा कर लिए हैं। उसने थाना कटरा बाजार सहित उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी गोंडा को शिकायती पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की। बावजूद इसके बेलगाम राजस्व विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी। थक-हार कर उसने तहसील न्यायालय में पैमाईश के लिए हदबरारी का वाद दायर किया। वाद में आदेश के बावजूद भी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक अविनाश मिश्रा द्वारा हेराफेरी करके ग़लत पैमाईश कर दिया गया है। पीड़ित दोनो पैर से विकलांग है। इतने के बावजूद भी राजस्व निरीक्षक को दया नही आई और सही से पैमाईश अभी तक नहीं की गई है। जिससे दिव्यांग व्यक्ति अपनी पुस्तैनी भूमि के सही पैमाईश कराने के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर उसे शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह सीएम दरबार में जाकर अपनी पीड़ा सुनाएगा।

