कर्नलगंज,गोण्डा।कर्नलगंज-परसपुर वाया नवाबगंज मार्ग पर एक गांव के पास रविवार को चौपहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दि जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया,वहाँ से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम दवनपुरवा (दिनारी) निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र दद्दन सिंह द्वारा दर्ज कराए गए केस में लिखा है कि उनका भाई दिनेश प्रताप सिंह दिनांक 10 अगस्त 2024 दिन में समय करीब 1 बजे घर से घरेलू सामान लेने बाजार गया था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई को लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया,जिसे अस्पताल लेकर गया वहाँ लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के धारा 281,106 व मोटरयान अधिनियम, 1988 के धारा 184 के तहत अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

