गोंडा।क्रांति दिवस की याद में शुक्रवार को कांग्रेस दफ्तर में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 7- 8 अगस्त को ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक मैदान में आयोजित कांग्रेस महा अधिवेशन में मौलाना आजाद की अध्यक्षता में पंडित नेहरू ने सरदार पटेल के समर्थन से प्रस्ताव रखा की अंग्रेजो भारत छोड़ों जिसका पूरे देश ने स्वागत करते हुए एलान किया था।

शुक्ला प्रसाद शुक्ला और सगीर खान ने कहा की हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था, वहीं बंगाल सहित कई प्रांतों में संबित सरकार बनाई वक्ताओं ने एक स्वर में आजादी के उन तमाम सेनानियों को जिनके बदौलत देश में लोकतंत्र और गणराज्य की स्थापना हुई को कृतज्ञ श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चोन पर चलकर ही देश में खुशहाली और तरक्की का रास्ता जा सकता है।
के०टी० तिवारी,शाहिद अली कुरेशी,विनय त्रिपाठी,ओम प्रकाश सोनकर,अरविंद शुक्ला,राम सिंगर भारती,चांद खान,वाजिद अली, अविनाश मिश्र, ने अपने विचारों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।इस मौके पर प्रद्युम्न शुक्ला,धर्मराज सिंह,अनिल कुमार दुबे,अब्दुल्ला ख़ान ओम प्रकाश,अनंत लाल गौतम,हरीराम वर्मा विनोद,जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

