गोंडा।एसपी ने अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान की बागडोर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में कोतवाली मनकापुर में दर्ज मु0अ0सं0-180/24, धारा 307,393,323,506 भादवि से सम्बन्धित नामजद आरोपी अमर उर्फ विशेष गुप्ता व किशन उर्फ रितिक गुप्ता को कटी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
20 अप्रैल 2024 को युगराज एनर्जीज पेट्रोल पम्प के सेल्स मैन प्रमोद कुमार बरूवार पुत्र मुन्नालाल बरूवार निवासी ग्राम माथेपुर थाना वजीरगंज ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी थी कि तेल डलाने की बात को लेकर विपक्षीगण प्रांजल गुप्ता, अमर गुप्ता व किशन ने दिनांक 19 अप्रैल 2024 की रात्रि 11:15 बजे गाली-गुप्ता देते हुए लात-घूसों व लोहे के राड से मारा-पीटा था व कैश छीनने की कोशिश भी की गयी थी। वादी की तहरीर पर कोतवाली मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गुरुवार को विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए गए दो नामजद आरोपी अमर उर्फ विशेष गुप्ता व किशन उर्फ रितिक गुप्ता को कटी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।जामातलाशी के बाद न्यायालय रवाना किया गया है।

