बहराइच।शहर के बालिका विहान आवासीय विद्यालय की छात्राओं को एक द्विसीय टूर पर रामनगरी का भ्रमण करवाया गया। छात्राओं ने मंदिर में विराजमान प्रभु राम के मंदिर और राम लला की मूर्ति देखकर काफी खुश हुईं।

शहर के हुजूरपुर रोड पर समजशास्त्र विभाग की ओर से बालिका विहान आवासीय विद्यालय का संचालन होता है। जिसमें श्रमिकों की सैकड़ों बेटियां निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करती हैं। विद्यालय की वार्डेन प्रिया प्रसाद ने कहा कि हरिशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सभी को अयोध्या भ्रमण के लिए रविवार को ले जाया गया।संदीप मित्तल की देखरेख में सभी सुबह चार बजे अयोध्या के लिए बस और छोटे वाहनों से रवाना हुईं।सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंच गए।
छात्राओं के साथ शिक्षकों के दल ने अयोध्या भ्रमण किया।इसके बाद मंदिर जाकर भगवान राम के बाल्य रूप राम लला के दर्शन किए।इसके बाद सभी ने सरयू में स्नान किया।फिर लता मंगेशकर चौक,हनुमान गढ़ी समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया।वापस आईं छात्राओं ने भगवान राम की मूर्ति के बारे में बखान किया।छात्राओं ने कहा कि हमारे अराध्य काफी अदबुध हैं।इस टीम में वार्डन प्रिया प्रसाद,रूमन देवी,प्रियंका श्रीवास्तव,संजीव कुमार,मंगलेश,चेतराम,शकुंतला,रामावती व छात्राएं साथ में रहीं।

