गोण्डा।जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कटरा घाट स्थित सरयू नदी में जल भरने गया कांवरिया लापता हो गया। जिससे साथ रहे कांवरियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सरयू नदी में लापता कांवरिया की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार भोले बाबा के पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में कटरा घाट स्थित सरयू नदी में जल भरने आए कांवरिया का लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह भी पहुंचे । गोताखोरों की मदद से नदी में लापता कांवरिया की तलाश शुरू कर दी गई है। लापता कांवरिया की पहचान आशुतोष शुक्ला उर्फ़ रामशंकर 17 वर्ष पुत्र जयकरन शुक्ला निवासी सर्वांगपुर के मजरा लालपुर थाना कटरा बाजार के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक कांवरिया की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही है।

