गोण्डा।शासन की मंशानुरूप पीड़ितों की शिकायतों व समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मनकापुर तहसील में आये फरियादियों की डीएम ने समस्याओं को सुना व शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया।
जनसुनवाई के दौरान तहसील मनकापुर में कुल 167 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में मिली शिकायतों का निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाए, और टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा,चकरोड,नाली,अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं।उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाये
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने जिले के सभी विभागों के विभागध्यक्ष एवं अधिकारियों के साथ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाए जाने के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर घर तिरंगा मनाये जाने के संबंध में सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाए। जिससे समय पर हर घर तिरंगा अभियान को जनपद के सभी सरकारी कार्यालय एवं दफ्तरों तथा अन्य स्थानों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस कार्यक्रम को मनाया जा सके। इसके साथ ही बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें, कि अपने सरकारी आवास से लेकर कार्यायलयों तक हर घर तिरंगा अभियान को मनाने के लिए एक अच्छी तैयारी पहले से ही कर लिया जाए।
बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मनाने के दौरान इस पर विशेष ध्यान देना है कि तिरंगा कार्यक्रम कहीं भी गलती से गलत तरीके से ना किया जाए सभी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी डीसी एनआरएलएम जेएन राव को बनाया गया है।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा,उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव,पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर,तहसीलदार मनकापुर सत्यपाल सिंह,नायब तहसीलदार मनकापुर,उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर,डीसी एनआरएलएम,अपर जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी,जिला पूर्ति अधिकारी,सिंचाई विभाग,लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण,विद्युत विभाग,बीडीओ मनकापुर,छपिया,बभनजोत,एसएचओ मोतीगंज,छपिया,खोड़ारे सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

