गोंडा।गुरुवार को जिला कारागार में अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में मौजूद बंदियों को अपर जिला जज ने उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।और बंदियों से उनके मामलों की जानकारी लेने के साथ ही डिफेंस काउंसिल सिस्टम को असहाय और गरीब बंदियों की उचित पैरवी करने के लिए निर्देशित किया। डिफेंस काउंसिल सिस्टम के तहत कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके मामलों में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया।शिविर में प्रभारी जेल अधीक्षक शिव प्रताप मिश्रा,चीफ एलएडीसी विनोद सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी,प्रभात श्रीवास्तव व विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकित वर्मा उपस्थित रहे।

