तरबगंज,गोण्डा।स्थानीय थानाक्षेत्र के रेतादल सिंह गाँव के सामने सड़क को किसान यूनियन ने किसानो की समस्याओ को लेकर जाम कर दिया। जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस व एसडीएम ने वार्ताकर जाम हटवाते हुए यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया।
गुरूवार की दोपहर में किसान यूनियन के नेताओ ने किसानो की समस्याओं छुट्टा जानवर,बिना कनेक्शन के बिजली बिल,सरकारी जमीनों पर अबैध कब्जे जैसी समस्याओं को लेकर काफी तादाद में किसानो ने पहुँचकर तरबगंज-डुमरियाडीह सड़क को रेतादल सिंह गाँव के सामने बीचों बीच सड़क पर बैठकर जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।
सूचना पर पहुँचे नायाब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने वार्ता कर समस्याओ के निस्तारण का का पूरा भरोषा दिलाया।लेकिन किसान यूनियन के नेताओ ने अस्वासन अस्वीकार कर दिया। मौके की नजाकत भांप एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार ने कहा की शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद सारी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।तब जाकर जाम खत्म हुआ और यातायात बहाल करना पाए।धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवराम,उपाध्यक्ष रवि सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

