देवरिया।मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी देवरिया में शासन के निर्देशानुसार “नशा मुक्त भारत अभियान” पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) सतीश चंद्र गौड़ की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ व मदन मोहन मालवीय शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार राय ने संयुक्त रूप से कहा कि युवाओं में मादक द्रव्यों के प्रति बढ़ता झुकाव चिंता का विषय है। भारत युवाओं का देश है और युवाओं के बदौलत ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए युवाओं को समय रहते चेतना होगा। और नशे की प्रवृत्ति से दूरी बनानी होगी। “नशा” समाज और राष्ट्र के लिए अभिशाप है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान दें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रणजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाज में जब इस तरह की नकारात्मक प्रवृत्तियां प्रवेश करती हैं तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक/ स्वयं सेविकाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए उन्हें जवाबदेह बनकर जागरूक होकर “नशा मुक्त भारत अभियान” को सफल बनाने में मुहिम छेड़ देनी चाहिए। कार्यक्रम को केमिस्ट्री विभाग के डॉ० महेंद्र मिश्रा व संस्कृत विभाग के डॉक्टर अधोक्षजानंद ओझा ने संबोधित किया। भारत कैसे नशा मुक्त हो इस पर छात्र-छात्राओं ने भी अपना पक्ष रखा। इस मौके पर शिव प्रसाद, प्रवीण शाही व शिव प्रताप सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

