तरबगंज,गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के गौहानी गाँव में सरकारी जमीन पर टिन की चद्दर व बांस बल्ली बाँधकर अबैध कब्जा कर लिया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने समाधान दिवस में की थी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व व पुलिस बल के साथ गाँव पहुँची। और उक्त जमीन की पैमाईस कराई गई। पैमाइश के दौरान एक महिला ने फीता तोड़ दिया जिस पर राजस्व निरीक्षक ने सख्त लहजे में कहा की शाम तक अपना कब्जा अपने आप हटा लो नहीं तो कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहो।
प्रकरण तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत गौहानी के शिवलाल पुरवा का है। यहां के निवासी संजय यादव पुत्र राम मूर्ति यादव ने समाधान दिवस में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि गाँव के ही रामकुमार व राजू पाल पुत्र जोखू निवासी उपरोक्त चकमार्ग सं.127,खादगडढ़ा सं.120,व नाली सं.133 में खूटा गाड़कर टीन टप्पल रख लिए है व कंटीले तार बाँध दिये हैं।जिससे रास्ता बाधित है गया है। राजस्व निरीक्षक अवधेश दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ गठित टीम मौके पर पहुँची, और पैमाइश की जा रही थी कि इसी बीच एक महिला ने फीता तोड़ दिया। जिस पर राजस्व निरीक्षक अवधेश दूबे ने सख्त लहजे में अबैध कब्जे दारो को शाम तक की मोहलत देते हुए कहा की जितना पैमाईस कर निशान लगवा दिया गया है और पहले भी पैमाईस की जा चुकी है वहां से अबैध कब्जा अपने आप हटा लो। और न हटाने पर रिपोर्ट दर्ज करवा कर अबैध कब्जा खाली करवाया जायेगा।

