गोंडा।भाजपा की आनुषंगिक संगठन की केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में संगठन के महासचिव सर्वेश पाठक ने मौजूद राष्ट्रीय पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराया।और कहा की हमारे बीच बैठे है,संगठन के संरक्षक एवं पितामह शैलेश शुक्ल जो बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।हमारे बीच भारत सरकार खेल मंत्रालय व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अंशुल श्रीवास्तव व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सेट्ठी राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख मौजूद रहे।अंशुल श्रीवास्तव बैठक की कार्यवाही बढ़ाते हुए कहा कि संगठन के तीन मूल मंत्र हैं-त्याग,तपस्या और बलिदान।

संगठन के पदाधिकारियो के संपर्क में रहना ही संगठन को मजबूती प्रदान करता हैं।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सेट्ठी ने कहा हम संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर कर उनके हर कदम पर सहयोगी बनने का प्रयास करेंगे।बैठक के समापन की घोषणा राष्ट्रीय,संरक्षक शैलेश शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा मैं,धन्यवाद देना चाहूंगा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दोनों प्रदेश अध्यक्ष संतोष ठाकुर व अंकुर सिंह जिन्होंने उत्तर प्रदेश व दिल्ली की सीमा को जोड़ने वाली गाजियाबाद के औद्योगिक एरिया में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई।वास्तव में हमारे दोनो अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं।
बैठक में मुख्य रूप से बैठक की व्यवस्था देख रहे, राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार पांडे,राष्ट्रीय सचिव,अंकित घई और कार्यालय के व्यवस्था की देख रेख कर रहे प्रकाश शर्मा,जितेन्द्र मिश्र,सुमित अरोरा,शंकर शर्मा,सुमित शुक्ल,अंकित,नेतपाल शर्मा,नौशाद कुरेशी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय मीडिया एवं आईटी प्रभारी सुमित शुक्ला ने ऑनलाइन सदस्यता की जानकारी देते हुए ऑनलाईन पोर्टल की शुरुवात की।उन्होंने कहा कि श्रमिक सदस्यता की आनलाइन प्रक्रिया पूरी सरलता के साथ विस्तार से बताया।

