मोहम्मद सलमान
बलरामपुर।सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर ने दिल्ली के राजेन्द्र नगर में संचालित कोचिंग संस्थान के विरोध में दिल्ली प्रसाशन का पुतला जलाया और अपना विरोध विरोध दर्ज कराया।जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में अनेक कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना ही संचालित हो रहे हैं। बीते महीनों में कोचिंग संस्थानों में आग लगने सहित कई घटनाएं सामने आई हैं। जो दिल्ली सरकार की लापरवाही उजागर करती हैं।
हम मांग करते है कि बिना किसी देरी के दिल्ली के कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों के सुरक्षा मानकों की जांच की जाए। और मानकों को पूरा करने वाली संस्थान को ही संचालन जारी रखने की अनुमति दी जाए।पूर्व जिला सयोंजक अम्बुज भार्गव ने कहा कि दिल्ली ही नही बलरामपुर में भी बड़ी संख्या में बिना मान्यता व मानक के कोचिंग व लाइब्रेरी खुल रही है। जिन पर जिला प्रशासन बिल्कुल चुप्पी साधे है। दिल्ली के राजेन्द्र नगर में एक यूपीएससी कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से विद्यार्थियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते है। और दोषियों के प्रति कार्यवाही की मांग करते है। कॉलेज इकाई मंत्री शिवम दुबे ने कहा शिक्षा के व्यापरीकरण पर लगाम लगाई जाए। इस मौके पर मंजीत, विकास, विरेंद्र, रोहन, भानू आदि अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

