मोहम्मद सलमान
बलरामपुर।प्रस्तावित अगस्त माह में पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराये जाने को लेकर डीएम पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को प्रस्तावित परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज,डीएवी इंटर कॉलेज,एमडीके बालिका इंटर कॉलेज,बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज,एमपीपी इंटर कॉलेज,भगवती आदर्श इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरा,कंट्रोल रूम,प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सख्त हिदायत दी।और कहा कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक जिन कक्षाओं में परीक्षा कराई जानी है सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें।और परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के मोबाइल आदि रखने के लिए केंद्र से पर्याप्त दूरी पर स्थल बनाए जाने,अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें।
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाए जाने का निर्देश दिया है।
इस मौके अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार,डीआईओएस समेत अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

